मौसम ने फिर लिया करवट, ठंड बढ़ने की आशंका

यूपी के कई जिलों में अलर्ट जारी ,घना कोहरा रहने की संभावना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है. विभाग ने रविवार को जानकारी दी कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 22 और 23 जनवरी को बारिश की संभावना है.
विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव हो रहा है. बारिश के साथ तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने की आशंका है.
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश
लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा रहने की संभावना है. 20 जनवरी को मौसम विभाग की तरफ से कोई चेतावनी नहीं है. वहीं 22 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लखनऊ के साथ-साथ कानपुर, बाराबंकी, गोरखपुर, आगरा, वाराणसी और प्रयागराज जैसे जिलों में भी अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान घना कोहरा छाने और बारिश होने की संभावना है।