मायावती के छठवीं बार बसपा चीफ चुने जानें पर समर्थकों में हर्ष

3669aa33bba9
एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का किया इजहार 

चंदौली। बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई की बुधवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें मायावती के छठीं बार बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जानें पर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं बसपा की नीतियों और सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। 


फोटो घनश्याम प्रधान (बसपा जिलाध्यक्ष) डॉ.विनोद कुमार (वाराणसी मण्डल प्रभारी) को मिठाई खिलाते हुए 

इस दौरान वाराणसी मंडल कोआर्डिनेटर डा. विनोद कुमार ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती सर्व समाज की आदर्श नेता है। उन्होंने अपने जीवन में बहुजन समाज के साथ ही सर्व समाज की हित के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया। बसपा को मजबूत करने के लिए सभी को संकल्प लेना होगा



जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि दलितो, पिछड़ों, और अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमेशा संघर्ष किया है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में कानून व्यवस्था के साथ जो विकास कार्य कर दिए आज तक किसी सरकार में नहीं हुए हैं। 

सुभाष चंद्र ने कहा कि मायावती सियासत का वो चेहरा हैं जिनकी धमक और चमक वक्त के साथ लगातार बढ़ती रही। वह सरकार में हों या ना हों, लेकिन राजनीतिक गलियारों में उनकी चर्चा हमेशा से होती रही है।

इस दौरान याहिया खां बब्बन, तिलक धारी बिंद, राजन खान, इरशाद अहमद, होरीलाल, कमलाकांत बिंद, उमापति राम, श्याम सुंदर, बिजेंदर बियार, डॉक्टर संतोष कुमार, विनोद प्रधान, राकेश शर्मा सहित अन्य बसपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *