महाशिवरात्रि पर बैराठ में मेला महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

f2ee2c996fa0

शिव की पूजा-अर्चना, जनप्रतिनिधि यों नागरिकों की सहभागिता, बिरहा कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध

चंदौली। ऐतिहासिक एवं पावन स्थल बैराठ में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर “मेला महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाज एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके उपरांत बिरहा गायक कलाकार प्रमोद लाल यादव एवं रविना रवि रंजन ने अपने मधुर गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके प्रस्तुतीकरण ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सकलडीहा के विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में महाशिवरात्रि पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द एवं सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सकलडीहा पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए समुचित एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक फलहारी बाबा एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा सभी अतिथियों एवं बिरहा श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अभेन्द्र यादव, रविशंकर यादव, सविंद्र यादव, डॉ. जितेन्द्र यादव, शरद यादव, बबलू सोनकर, शैलेन्द्र सोनकर,लाल बहादुर यादव, अजीत यादव जिला पंचायत सदस्य, मनोज यादव, अवधेश यादव,प्रमोद यादव, राम प्रवेश, सुशील इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *