मतदाताओं को प्रेरित करने को लेकर बनाया गया सेल्फी प्वाइंट : के.के.सिंह

28f0c6a01909
चंदौली,
सकलडीहा। ब्लॉक परिसर पर स्वीप योजनांतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु लगा सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केन्द्र बना हुआ हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी / उप जिलाधिकारी सकलडीहा के निर्देश पर पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मतदान जागरूकता बैठक के क्रम में सोमवार को सकलडीहा विकास खण्ड अधिकारी के. के. सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत भोजापुर के पंचायत भवन पर बैठक की गई l बैठक में उपस्थित ग्राम वासियो को मतदान का महत्व बताया गया और उनसे शत प्रतिशत मतदान करने का अनुरोध किया गया l 


फोटो, सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेते अधिकारीगण


खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि स्वीप योजना अंतर्गत मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक करने को लेकर लगातार कार्यक्रम आयोजित कर प्रेरित किया जा रहा हैं। जिसको लेकर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। वही सेल्फी पॉइंट पर ब्लाक के तमाम कर्मचारियों व संबंधित अधिकारियों द्वारा सेल्फी लेने का क्रम जारी रहा जो एक आकर्षण का केंद्र बना रहा।



इस दौरान एडीओ सहकारिता आशीष सिंह, एपीओ मनरेगा अभिनव पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह, पंचायत सहायक मोनिका रानी सहित ग्राम पंचायत सदस्य, सफाई कर्मी और ग्राम पंचायत के सम्मानित ग्रामीण जन उपस्थित रहे l 
बैठक का संचालन सचिव गणेश अहिर ने किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *