मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रमेश जायसवाल

34c26b9c6030
क्षेत्र की अनेक समस्याओं  से अवगत कराया, जल्द ही पूरा कराने का आश्वासन 

चंदौली,05 मार्च। जिले के मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर अपने क्षेत्र की अनेक समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और निस्तारण की मांग की. जिस पर मुख्यमंत्री ने अविलंब पूरा कराने का आश्वासन दिया. 

1-चंदौली मुख्यालय पर”न्यायालय निर्माण”की शुरुआत कराई जाय.
2-बबुरी”सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र”में मानव संसाधन एवं उपकरण”की व्यवस्था कराकर अस्पताल की शुरुआत कराई जाय.
3-बबुरी चंदौली क्षेत्र को सिंचाई के लिए गंगा नगर”से जोड़ा जाय.
4-नियामताबाद में अर्धनिर्मित”राजकीय बालिका इंटर कॉलेज”के निर्माण को अविलंब कराकर पठन-पठान कार्य शुरू कराया जाय.
5-नगर पालिका परिषद दीनदयालनगर के 20 मुख्य मार्गो के नगर पालिका द्वारा निर्माण न कराए जाने के कारण उसे हस्तगत कराकर”लोक निर्माण विभाग” के द्वारा निर्माण की मांग की.
6-दीनदयालनगर नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए अतिरिक्त धन आवंटन की मांग की जिससे नगर का विकास हो सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *