नागरिकता कानून का विरोध रोकने के लिए सरकार दमन पर उतारू: माले

c8d53b17d89b
लखनऊ l नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध रोकने और लोकतंत्र की हर आवाज को दबाने के लिए सरकार दमन पर उतारु है। शुक्रवार को भी प्रयागराज में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के तीन और नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया l इसके पहले, गुरुवार को आइसा के दो नेता जेल भेजा गया था। अब तक पांच युवा नेता जेल भेजे जा चुके हैं। भाकपा माले राज्य सचिव सुधाकर यादव ने सभी युवा नेताओं की अविलंब बिना शर्त रिहाई की मांग की।

फोटो : आइसा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार


उन्होंने कहा केंद्र सरकार के इशारे पर ही योगी सरकार सीएए के खिलाफ हर आवाज कुचल देना चाहती है। शुक्रवार को गिरफ्तारियां तब की गईं, जब ये युवा नेता पहले से गिरफ्तार अपने दो साथियों को छुड़वाने के लिए जिला कचहरी गए थे। पुलिस ने तीनों नेताओं – आइसा उपाध्यक्ष मनीष, राहुल सरोज व आरवाईए सह सचिव सोनू यादव को कचहरी से ही गिरफ्तार कर आनन फानन में जेल भेज दिया। प्रयागराज स्थित आइसा कार्यालय पर पुलिस निगरानी रखी जा रही है। 


फोटो : आइसा नेता राहुल सरोज

माले नेता ने कहा कि सरकार के दमन से विरोध रुकेगा नहीं, बल्कि और तेज होगा। शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध का अधिकार वह नहीं छीन सकती न ही दमन के बल पर सीएए को लागू करा पाएगी। उन्होंने सभी युवा नेताओं की अविलंब बिना शर्त रिहाई की मांग की।

फोटो : आरवाईए प्रदेश सहसचिव सोनू यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *