नए साल से गरीब रथ, सप्तक्रांति और श्रमजीवी समेत 12 जोड़ी ट्रेनों के बदलेंगे नंबर
नए साल से रेल यात्रियों को 12 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों के नए नंबरों के साथ सफर करना होगा। गरीब रथ, सप्तक्रांति और श्रमजीवी जैसी लोकप्रिय ट्रेनों से यात्रा करने वालों के लिए यह बदलाव खास महत्व रखता है। ट्रेन का मार्ग और नाम वही रहेगा, लेकिन नंबर बदल जाएंगे। ऐसे में यात्रियों को जनवरी 2027 में टिकट बुकिंग, आरक्षण और ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेते समय पुराने नंबरों के बजाय नए नंबरों का इस्तेमाल करना होगा।

हाजीपुर, 10 नवंबर। रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। आगामी जनवरी 2027 से गरीब रथ, सप्तक्रांति, श्रमजीवी, मगध और जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे। पूर्व मध्य रेलवे ने परिचालनिक सुगमता के मद्देनजर इन ट्रेनों को नए नंबरों से संचालित करने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में ट्रेनों के नए नंबर और बदलाव लागू होने की तिथियां घोषित की गई हैं।
इन 12 जोड़ी ट्रेनों के बदलेंगे नंबर
1. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 12212 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर 6 जनवरी 2027 से नए नंबर 14032 और ट्रेन नंबर 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार 8 जनवरी से नए नंबर 14031 से चलेगी।
2. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार का नया नंबर 15577 और ट्रेन नंबर 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर का नया नंबर 15578 होगा। दोनों ट्रेनें 1 जनवरी से नए नंबरों से चलेंगी।
3. रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 12546 लोकमान्य तिलक-रक्सौल 2 जनवरी से नए नंबर 15546 और ट्रेन नंबर 12545 रक्सौल-लोकमान्य तिलक 7 जनवरी से नए नंबर 15545 से परिचालित होगी।
4. सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 12204 अमृतसर-सहरसा 6 जनवरी से नए नंबर 14694 और ट्रेन नंबर 12203 सहरसा-अमृतसर 7 जनवरी से नए नंबर 14693 से चलेगी।
5. दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी 2 जनवरी से नए नंबर 15541 और ट्रेन नंबर 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा 3 जनवरी से नए नंबर 15542 से परिचालित होगी।
6. हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 22387 हावड़ा-धनबाद का नया नंबर 13387 और ट्रेन नंबर 22388 धनबाद-हावड़ा का नया नंबर 13388 होगा। दोनों ट्रेनें 1 जनवरी से नए नंबरों से चलेंगी।
7. पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ 3 जनवरी से नए नंबर 13255 और ट्रेन नंबर 22356 चंडीगढ़-पाटलिपुत्र 4 जनवरी से नए नंबर 13256 से चलेगी।
8. राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 12391 राजगीर-नई दिल्ली का नया नंबर 13291 और ट्रेन नंबर 12392 नई दिल्ली-राजगीर का नया नंबर 13292 होगा। दोनों ट्रेनें 1 जनवरी से नए नंबरों से परिचालित होंगी।
9. पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 12365 पटना-रांची का नया नंबर 13265 और ट्रेन नंबर 12366 रांची-पटना का नया नंबर 13266 होगा। दोनों ट्रेनें 1 जनवरी से नए नंबरों से चलेंगी।
10. इसलामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 20801 इसलामपुर-नई दिल्ली का नया नंबर 18633 और ट्रेन नंबर 20802 नई दिल्ली-इसलामपुर का नया नंबर 18634 होगा। दोनों ट्रेनें 1 जनवरी से नए नंबरों से परिचालित होंगी।
11. टाटा-कटिहार एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 28182 कटिहार-टाटा 1 जनवरी से नए नंबर 18188 और ट्रेन नंबर 28181 टाटा-कटिहार 2 जनवरी से नए नंबर 18187 से चलेगी।
12. एरणाकुलम-पटना एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 22644 पटना-एरणाकुलम 1 जनवरी से नए नंबर 16360 और ट्रेन नंबर 22643 एरणाकुलम-पटना 4 जनवरी से नए नंबर 16359 से परिचालित होगी।