नईबाजार स्कूल के बच्चों के अभिभावकों ने शत प्रतिशत मतदान के लिए दिया शपथ पत्र

c48a5b7bd9b5
चन्दौली,सकलडीहा । कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी चंदौली आदेश के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय के निर्देश में स्वीप योजना अंतर्गत मतदान शत प्रतिशत कराने हेतु बच्चों के माता पिता नाना नानी चाचा चाची आदि से 01 जून को मतदान करने हेतु शपथ पत्र भरवाकर हार्ड कापी में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जमा किया जाना है। जिसके क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार के छात्रों के अभिभावकों से सैकणों शपथ पत्र लिया गया।




अभिभावकों में चर्चा का विषय रहा मतदान का शपथ पत्र, बच्चे भी उत्सुक रहे की ये कैसा प्रपत्र मिला है जिस पर अभिभावक भर कर हस्ताक्षर करेगें सहायक अध्यापक अरुण रत्नाकर ने बच्चों को बताया की यह 1जून को होने वाले लोकसभा के चुनाव में सभी 18वर्ष के ऊपर के मतदाता जिनका वोटर लिस्ट में नाम है अपने बूथ पर आकर अवश्य मतदान करेंगे इसी बात का शपथ पत्र अभिभावक भर कर देंगे। 

इस अवसर पर जमील अहमद धर्मराज प्रसाद ज्योति भारद्वाज सुरेश कुमार सतीश कुमार आदि रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *