नेत्रदान कर अमर हो गई श्यामरथी

4a12ab99892b
रिपोर्ट ! आनंद त्रिपाठी 

वाराणसी,
कछवांरोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के पुरे गांव की रहने वाली 65 वर्षीय श्यामरथी देवी पत्नी प्यारेलाल पटेल का रविवार को सुबह 10.00 बजे बीमारी के कारण स्वर्गवास हो गया। शिक्षक व समाजसेवी चंद्रबली पटेल ने उनके पुत्र सुभाष पटेल और परिवार की सहमति से “वाराणसी आई बैंक सोसायटी रामकटोरा और नेत्रबैंक की टीम ” इंस्टिट्यूट ऑफ़ वाराणसी ऑप्टोमेट्री” के प्रधानाचार्य अजय कुमार मौर्य के नेतृत्व दोपहर 12:00 बजे उनके निवास स्थान पूरे में पहुंचकर नेत्रदान का कार्य संपन्न कराया गया।


फोटो: मृतका श्यामरथी देवी की फाइल फोटो 


 वहीं श्री मौर्य ने बताया कि 2 घंटे के अन्दर हुए इस नेत्रदान से कॉर्निया काफी स्ट्रॉन्ग है । सम्भवत: तीन या चार लोगों को रोशनी मिल सकती । इस अवसर पर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद पटेल, डा० एच. एल. पटेल, श्री सन्तु पटेल ‘दादा’, डा० चन्द्र मोहन पटेल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

सभी ने इस पुनीत कार्य के लिए मृतका के परिवार को धन्यवाद दिया और संकल्प लिया कि भविष्य में हमलोग भी परिवार, रिस्तेदार व समाज के लोगों से नेत्रदान करायेगें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *