निजीकरण से बढ़ी बेरोजगारी, दर दर भटक रहे डिग्रीधारक: सुधाकर यादव

dda8f4b73579
दुर्व्यवस्था को लेकर आगामी 10 जुलाई को मुगलसराय में धरना प्रदर्शन की रणनीति 

चन्दौली,सकलडीहा। कस्बा स्थित सधन तिराहा कैंप कार्यालय डा. उमानाथ के आवास पर भाकपा माले का दो दिवसीय जिला स्तरीय बैठक रविवार को शाम को संपन्न हुई। इस दौरान राष्ट्रीय आवाहन पर आगामी 10 जुलाई को मुगलसराय में इंकलाबी नौजवान सभा की ओर रेलवे के निजीकरण सहित अन्य मुद्दों को लेकर हो रहे आन्दोलन का समर्थन करते हुए आन्दोलन में भाग लेने के लिये रणनीति पर चर्चा किया।

फोटो: सधन तिराहा कैंप कार्यालय पर बैठक करते हुए भाकपा माले के पदाधिकारी


राज्य कमेटी सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर विकास का दावा किया जा रहा है। निजीकरण से हजारों लोग बेरोजगार हो गये है। शिक्षा लेने के बाद भी डिग्री धारक नौकरी के लिये दर दर भटक रहे है।

 रेलवे के निजीकरण और तीस लाख रेलवे में खाली पदों को भरने व रेलवे में व्याप्त दुर्व्यवस्था को लेकर आगामी दस जुलाई को मुगलसराय में धरना प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा किया। वक्ताओं ने कहा कि देश में नया कानून थोपकर आम जनता को डराने का प्रयास किया जा रहा है। 


यही नही अधिवक्ता से लेकर जनप्रतिनिधियों की ओर से विरोध जताने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का षड़यंत्र रचा जा रहा है। लोकतंत्र को जेल में बंद करके जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। अंत में आगामी 14 और 15 सितम्बर को नौगढ़ में जिलास्तरीय सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। 

इस मौके पर भाकपा माले राज्य सचिव सुधाकर यादव, राज्य कमेटी सदस्य श्रवण कुशवाहा,शशीकांत सिंह, रमेश राय,डा. उमानाथ, श्यामदेई सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *