निरुद्ध गाड़ियों की नीलामी में 113,000 रूपये का राजस्व हुआ प्राप्त

d1281904f919
लखनऊ l खबर यूपी के जनपद चन्दौली के सकलडीहा कोतवाली से है जहाँ थाना परिसर में काफी दिनों से सीज/निरुद्ध/लावारिस 28 दो पहिया वाहनों की मंगलवार को नीलामी की गयी l जिसमे आरटीओ चंदौली द्वारा निर्धारित कीमत से 68%अधिक व 18%जीएसटी सहित कुल 113208 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ l जो नियमानुसार राजकीय कोष में जमा किया जायेगा l

फोटो:सकलडीहा थाना परिसर में नीलामी के दौरान जुटी भीड़

कोतवाल राजीव सिंह नें बताया कि थाना परिसर में ऑपरेशन क्लीन के तहत लम्बे समय से सीज लावारिस निरुद्ध 28 दो पहिया वाहनों को तहसीलदार सकलडीहा अमित सिंह व मालखाना मोहर्रिर की उपस्थिति में थाना परिसर में खुले में नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण की गयी l
नीलामी में जनपद व गैर जनपदों के क्रेताओं नें प्रतिभाग कर वाहनों की बोली लगाकर वाहनों की खरीद किया l आरटीओ चंदौली द्वारा कुल 28 वाहनों की कुल कीमत 57400 रूपये निर्धारित की गयी थी l जिसके सापेक्ष में नीलामी  में कुल वाहनों का 96000 रूपये बोली लगायी गयी l
निर्धारित मूल्य से 68% अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई व उक्त वाहन पर 18% जीएसटी के साथ 17208 रूपये प्राप्त किया गया l जो नियमानुसार राजकीय कोष में जमा किया जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *