नवजात शिशु का शव कुएं में मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

b3077f979ffa
मानवता को शर्मशार कर देने वाली हृदय विदारक घटना क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय 

चन्दौली,अलीनगर। क्षेत्र के भरछा गांव मे एक कुएं में मंगलवार की शाम एक नवजात शिशु का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पंचायतनामा बाद शव को कब्जे में लेते हुए अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।



मानवता को शर्मशार कर देने वाली हृदय विदारक घटना का क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्राम प्रधान द्वारा प्राप्त तहरीर में किसी महिला का गर्भपात होना और लोक लाज के डर से उसके द्वारा शिशु को कुएं डाल देना दर्शाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई प्रचलित है। अन्य किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *