न्याय दिलाना सबसे कठिन व न्याय पाना सबसे पुनीत कार्य:अरूण त्रिपाठी

a8ea83e4afaf
गांव के अंतिम व्यक्ति तक न्याय दिलाने वाला अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी है l

चंदौली,
सकलडीहा,सकलडीहा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि अरूण कुमार त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष बार कौसिंल ऑफ उत्तर प्रदेश व एसडीएम अनुपम मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ दिलाया। इस दौरान वक्ताओं ने मुंसफी न्यायालय और अधिवक्ता प्रोटेक्टशन कानून बनाने की मांग किया।


फोटो: सकलडीहा बार एसोसिशन के शपथ ग्रहण समारोह में बार कौसिंल के पूर्व अध्यक्ष अरूण त्रिपाठी और एसडीएम अनुपम मिश्र सहित अन्य


शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष अरूण कुमार त्रिपाठी बार कौसिंल ऑफ उत्तर प्रदेश ने कहा कि न्याय दिलाना सबसे कठिन कार्य है,और न्याय पाना सबसे पुनित कार्य है। वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषि होते है और छोटे अधिवक्ता ऋषिकुमार सदियों से अधिवक्ता गरीब और समाज हित का लड़ाई लड़ता है। वही एसडीएम अनुपम मिश्रा व एसडीएम न्यायिक विकास धर दूबे ने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी है। गांव के अंतिम व्यक्ति तक न्याय दिलाता है।

इसके पूर्व अतिथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंगद सिंह कुशवाहा, महामंत्री उमाशंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह रज्जू, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी और कार्यकारिणी के प्रभुनारायण सिंह, रामदुलार सिंह यादव, मनोज कुमार पांडेय,गिरिश यादव, बलवंत सिंह यादव,प्रमोद कुमार सिंह, योगेन्द्र मिश्र को शपथ दिलाया गया।

इस मौके पर तहसीलदार अखिलेश गुप्ता,पंकज सिंह, नितिन तिवारी,अशोक मिश्र, जगदीश सिंह, रमाकांत पांडेय,अरूण कुमार,दिनेश सिंह, सुभाष सिंह, रोहित सिंह,अजय रंजन ,रामअवध सिंह यादव, सुभाष सिंह,सच्चिदानंद सिंह,शैलेन्द्र सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *