ऑनलाइन शिक्षा के लिये डिजिटल लाइब्रेरी होगी वरदान- अवधेश सिंह

ff465c6e2b25
सरकार डिजिटल शिक्षा को दे रही बढ़ावा,लाइब्रेरी को लेकर छात्रों में उत्साह.

चंदौली, सकलडीहा, ग्रामीण अंचल के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा के लिये तहसील मुख्यालय के समीप बुधवार को ऑनलाइन डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने दीप प्रज्जवलित और फीता काटकर किया. 

फ़ोटो-तहसील मुख्यालय पर डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन करते ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह


श्री सिंह ने कहा कि यह लाइब्रेरी बच्चो के शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगी. देश इस समय डिजिटल युग मे चल रहा है. ऐसे में कोई भी संस्थान इससे अछूता नही है. यह लाइब्रेरी आसपास के सैकड़ो गांवो के बच्चो को शिक्षित करने में अहम भूमिका निभाएगी. 

वही इंटर कालेज और पीजी कालेज के समीप होने के कारण बच्चों को दूर नही जाना पड़ेगा. ब्लाक प्रमुख ने संचालक अवधेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि आपका प्रयास सराहनीय है. निश्चित रूप से शिक्षा एक समाज सेवा है. 

उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार डिजिटल व्यस्था को बढ़ावा दे रही है. यही कारण है कि शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आई है. वहीं लाइब्रेरी को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह रहा.

 इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह, टुनटुन सिंह, सोनू सिंह शैलेन्द्र पांडेय सहित छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *