Headlines

पुलिसकर्मियों के लिए लगा डाक विभाग का जागरूकता कैंप, बचत से बीमा तक दी गई जानकारी

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में बुधवार को पुलिस लाइन के नवीन सभागार में भारतीय डाक विभाग की ओर से विशेष जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी ऑफिस संजय राय और प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्र की मौजूदगी में हुए कैंप में 110 से अधिक पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। डाक विभाग के अधिकारियों ने…

Read Full News

हरिनारायण पटेल को इलिया, त्रिवेणी सेन को धीना की कमान; दिलीप श्रीवास्तव बने साइबर थाना प्रभारी

चंदौली। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने चार निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। समायोजन के तहत प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना हरिनारायण पटेल को थाना इलिया की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन को…

Read Full News

चंदौली के अभिषेक सिंह उर्फ गोलू जिला बदर, सैयदराजा थाना में दर्ज है पांच मुकदमे, डीएम एसपी ने की कार्रवाई

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के मैढ़ी गांव निवासी अभिषेक सिंह उर्फ गोलू के खिलाफ जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम-1970 की धारा 3(1) के तहत जिला बदर की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार अभिषेक के खिलाफ सैयदराजा थाने में वर्ष 2021 से 2024 के बीच…

Read Full News

चंदौली में फर्जी दस्तावेज से बुआ की जमीन अपने नाम कराने वाला भतीजा गिरफ्तार

चंदौली। धीना पुलिस ने बुआ की मौत के बाद कूटरचित दस्तावेजों के जरिए उनकी 0.253 हेक्टेयर जमीन अपने नाम कराने वाले भतीजे दिलीप कुमार राजभर को सोमवार शाम 7:10 बजे इनायतपुर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। धीना थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने…

Read Full News

औद्यानिक और कृषि योजनाओं के नए लक्ष्य मंजूर, किसानों तक लाभ पहुंचाने पर डीएम का जोर

चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों को मंजूरी दी गई। डीएम ने ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा देने, मखाना विकास, कृषि उत्पादों…

Read Full News

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में विकसित भारत के सामाजिक और आर्थिक पक्षों पर विद्वानों ने रखे विचार

सकलडीहा, चंदौली। सकलडीहा पीजी कॉलेज में ‘विकसित भारत @ 2047 : चुनौतियां एवं संभावनाएं’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन देश-विदेश से आए शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार, तकनीकी विकास, ग्रामीण उन्नति, सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों समेत विकास के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। समापन सत्र में…

Read Full News

सकलडीहा तहसील में 88 में 60 लेखपाल गैरहाजिर, एसडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

सकलडीहा, चंदौली। लेखपालों की कार्यशैली और उपस्थिति को लेकर मिल रही शिकायतों पर सकलडीहा तहसील प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह की जांच में 88 लेखपालों में से 60 गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने अनुपस्थित लेखपालों का स्पष्टीकरण तलब करते हुए कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए हैं। तहसील क्षेत्र में राजस्व संबंधी कार्यों…

Read Full News

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनावी हलचल तेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्यसभा की 10 सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है। इनमें भाजपा की आठ, समाजवादी पार्टी की एक और बहुजन समाज पार्टी की एक सीट शामिल है।…

Read Full News

भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबला, जापान की धरती पर पहली बार उतरी टीम इंडिया

सानो/टोक्यो। भारत और जापान के बीच क्रिकेट इतिहास का एक नया अध्याय 22 सितंबर 2026 को जुड़ रहा है। जापान के तोचिगी प्रीफेक्चर स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय समयानुसार मैच सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ। यह मुकाबला भारत-जापान के राजनयिक संबंधों…

Read Full News

डीडीयू के रेलवे इंस्टीट्यूट अखाड़े से जापान तक पहुंचे अविनाश, एशियन गेम्स में भारतीय कुश्ती टीम के साथ

डीडीयू नगर, चंदौली।  अमोघपुर क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय पहलवान अविनाश कुमार को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय कुश्ती टीम के साथ सपोर्टिंग स्टाफ (ऑफिशियल) की जिम्मेदारी मिली है। बिहार के चौसा से कुश्ती का सफर शुरू करने वाले अविनाश ने डीडीयू के रेलवे इंस्टीट्यूट अखाड़े में भी अभ्यास किया और बाद में आर्मी स्पोर्ट्स…

Read Full News