Headlines

डीडीयू मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू, रेलकर्मियों ने लिया 100 घंटे श्रमदान का संकल्प

चंदौली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 17 सितंबर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का शुभारंभ किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए प्रत्येक वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने, स्वयं…

Read Full News

आवाजापुर हिंद प्राइवेट ITI कॉलेज में वैदिक मंत्रोच्चार से मना विश्वकर्मा पूजा

तकनीकी शिक्षा के साथ कौशल और अनुशासन जरूरी : प्राचार्य अजीत कुमार चंदौली। धानापुर क्षेत्र के आवाजापुर स्थित हिंद प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में गुरुवार को बाबा विश्वकर्मा पूजा वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धा के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर मनाया गया। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा के शिल्प, निर्माण और तकनीकी कौशल से जुड़े कृत्यों को स्मरण करते हुए छात्र-छात्राओं…

Read Full News

धानापुर-रायपुर जमीन विवाद में नवनीत सिंह समेत तीन को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

धानापुर, चंदौली। धानापुर-रायपुर मार्ग पर जमीन की कथित अवैध प्लाटिंग के मामले में आरोपी बनाए गए नवनीत सिंह, राजबहादुर सिंह और सतीश सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट ने 10 सितंबर 2026 को अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार करते हुए निर्देश दिया कि गिरफ्तारी की स्थिति में तीनों आवेदकों को अग्रिम…

Read Full News

चंदौली में संस्कृति हॉस्पिटल के पास चोरी हुई बाइक बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के रविनगर स्थित संस्कृति हॉस्पिटल के पास से 11 सितंबर को चोरी हुई लाल रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले 26 वर्षीय अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार…

Read Full News

चंदौली में किसान दिवस पर माइनर की सफाई से बिजली-पेयजल तक उठे मुद्दे, निस्तारण में हीलाहवाली पर डीएम भड़के, एई को फटकार

चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों ने कटशीला से जमुनीपुर माइनर की सफाई, बिजली आपूर्ति और लो-वोल्टेज, पेयजल, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जलनिकासी के लिए ड्रेनों की सफाई तथा पुरानी नहरों के रेनोवेशन समेत कई समस्याएं उठाईं। शिकायतों…

Read Full News

चंदौली में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने एसडीओ को घेरा, 10 दिन में समस्या दूर करने का आश्वासन

धानापुर, चंदौली। ग्राम पंचायत खड़ान और कांधरपुर में अघोषित बिजली कटौती और बार-बार आपूर्ति बाधित होने से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के एसडीओ सुधीर कुमार से मुलाकात की। ग्रामीणों ने लगातार आ रही विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर नाराजगी जताते हुए स्थायी…

Read Full News

डीडीयू जंक्शन पर मानसून की चुनौती से निपटने की तैयारी, 295 मिमी बारिश के बाद भी जलनिकासी सुचारु

चंदौली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में मानसून से पहले की गई तैयारियों और लगातार निगरानी का असर बारिश के दौरान देखने को मिला। 20 अगस्त 2026 से अब तक क्षेत्र में करीब 295 मिलीमीटर बारिश होने के बावजूद डीडीयू जंक्शन और उससे जुड़ी रेलवे कॉलोनियों में जलनिकासी व्यवस्था सुचारु बनी रही। पिछले करीब आठ…

Read Full News

चंदौली में लोन के नाम पर साइबर ठगी का इनामी आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, 1.42 करोड़ रुपये की रकम हुई थी होल्ड

चंदौली। लोन दिलाने के नाम पर लोगों से कथित साइबर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को चंदौली पुलिस की साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी आशीष गैलवार को 15 सितंबर की रात 9:11 बजे कमिश्नरेट लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से…

Read Full News

मुगलसराय में बंद मकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह पकड़ाया, 8 गिरफ्तार; 3.50 लाख नकद, जेवर, कार और ऑटो बरामद

मुगलसराय, चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। स्वाट, सर्विलांस और मुगलसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को इंडियन इंस्टीट्यूट नाच घर के पास कार्रवाई करते हुए चोरी के मामलों में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी दिन…

Read Full News

आयुष इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में चंद्रशेखर आजाद, बोले- स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार तत्काल ले फैसला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आयुष इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रदेश सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि आयुष इंटर्न डॉक्टर वर्तमान में मिल रहे 7,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड…

Read Full News