पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल बंद होने की खबर निकली फर्जी,संचालक बोले गलतफहमी थी

7d6a918d9668
चंदौली, सटीक संवाद । जनपद में संचालित प्रतिष्ठित स्कूल पीडब्ल्यू गुरुकुलम को शिक्षा विभाग द्वारा बंद किए जानें की खबर कुछ सोशल मीडिया और न्यूज पोर्टल द्वारा प्रसारित की गई थी, इस खबर ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी थी. हालांकि इस खबर को स्कूल के संचालक व बेसिक शिक्षा अधिकारी दोनों ने भ्रामक और पूरी तरह गलत करार दिया है.

जानें पूरा मामला?
दरअसल, बीते सप्ताह कुछ न्यूज़ पोर्टलों और सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया गया था कि चंदौली जिले का पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल शिक्षा विभाग की कार्रवाई के चलते बंद कर दिया गया है. विभाग द्वारा स्कूल को बंद करने के आदेश जारी कर दिया गया हैं.
जैसे ही यह खबर प्रसारित हुई स्कूल के छात्र और उनके अभिभावक घबरा गए. स्कूल की साख, बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जन्म लेने लगीं. इस मामले को लेकर स्कूल के संचालक सुभाष चंद्र तुलसियान ने एक वीडियो बयान जारी कर स्पष्ट किया कि स्कूल बंद होने की खबरें पूरी तरह से फर्जी हैं. कहा कि कुछ पत्रकारों ने गलत सूचना के आधार पर यह खबर प्रसारित की. हालांकि इसमें पत्रकारों की गलती नहीं मानी जा सकती, क्योंकि उन्हें भी गलत जानकारी दी गई थी.
नाम परिवर्तन की प्रक्रिया बना वजह
सुभाष तुलसियान ने बताया कि स्कूल और ‘फिजिक्स वाला’ के बीच हुए टाईअप के बाद, स्कूल का नाम बदलने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को आवेदन दिया गया था. इसके बाद विभाग ने निर्देश दिया कि:
जब तक नाम परिवर्तन की स्वीकृति नहीं मिलती, तब तक स्कूल परिसर में हेरिटेज वर्ल्ड स्कूल का ही बोर्ड लगाया जाए
स्कूल प्रबंधन ने इस आदेश का पालन करते हुए पीडब्ल्यू गुरुकुलम बोर्ड को हटाकर पुराना बोर्ड लगा दिया. इसी दौरान कुछ लोगों ने इस बदलाव को गलत तरीके से प्रचारित करते हुए यह अफवाह फैला दी कि स्कूल को बंद कर दिया गया है.
बीएसए ने भी किया खंडन
चंदौली के बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) ने इस पूरे मामले पर बयान जारी करते हुए साफ किया कि ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है कि स्कूल को बंद किया जाए. सिर्फ एक नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, जो स्कूल प्रबंधन ने समय से दे दिया है.
स्कूल की प्रगति और सुविधाएं
संचालक के अनुसार, फिजिक्स वाला के साथ टाईअप के बाद स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति की है. आधुनिक शिक्षा प्रणाली, अनुभवी शिक्षकों और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से छात्रों और अभिभावकों दोनों का विश्वास स्कूल पर बना हुआ है.
स्कूल में आवासीय सुविधा भी है, विद्यार्थी वर्तमान व्यवस्था से संतुष्ट और खुश हैं, शैक्षणिक गतिविधियों में निरंतर सुधार देखा जा रहा है.
इस पूरे प्रकरण में यह स्पष्ट हो गया कि पीडब्ल्यू गुरुकुलम, चंदौली को बंद नहीं किया गया है. स्कूल पहले की तरह ही सुचारु रूप से चल रहा है और बच्चों की पढ़ाई पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है. यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया से जुड़ी गलतफहमी थी, जिसे कुछ लोगों ने तूल दे दिया. लेकिन अब स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग दोनों ने स्थिति को स्पष्ट कर दिया है.

बाइट: सुभाष चंद्र तुलसियान, संचालक हेरिटेज वर्ल्ड स्कूल / पीडब्ल्यू गुरुकुलम:

 स्कूल बंद नहीं हो रहा. कुछ अफवाहें फैलीं थीं जिन्हें अब स्पष्ट कर दिया गया है. हम अभिभावकों से अपील करते हैं कि किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले स्कूल प्रबंधन से पुष्टि अवश्य करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *