पीएम कौशल विकास मिशन युवाओं को बना रहा आत्मनिर्भर:रविंद्र प्रताप सिंह

3bd53b443f6c
बोले, आधुनिक डिजिटल के आगे सरकारी नौकरी फेल,प्रमाण पत्र और टूल कीट किया वितरण 

चंदौली, सकलडीहा। प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन के तहत सोमवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज के समीप छात्र छात्राओं को डिजिटल विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही प्रमाण पत्र और टूल कीट वितरण किया गया.

फोटो: कौशल विकास मिशन के तहत छात्राओं को प्रमाण पत्र और टूल कीट वितरण करते हुए


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पेट्रोल पंप संघ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सिंह ने कहा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत छात्र और छात्रायें आत्मनिर्भर हो रहे है. कहा कि आज का आधुनिक युग डिजिटल युग है. जिसने भी आधुनिक डिजिटल को अपना लिया सरकारी नौकरी भी फेल है. आने वाले दिनों में प्रदेश सरकार नोएडा में डिजिटल हब खोलने जा रही है. व्यापाक रूप से युवा रोजगार से जुड़ेगे.

वही प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव ने कहा कि खुशी इस बात की है कि आज सारा पढ़ाई ऑनलाइन हो गई। अब बच्चों को घर बैठे सारी सुविधा मिलने लगी है. बस जरूरत है डिजिटल युग में गुमराह होने से बचने की. अंत में लाला मोतीलाल ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से प्रशिक्षण केन्द्र पर अतिथियों ने 75 बच्चों को प्रमाण पत्र के साथ टूल कीट का वितरण किया.

इस मौके पर प्रशिक्षण संचालक आलोक कुमार कुशवाहा, मुकेश कुमार, शगुन खरवार, पवन, राधिका यादव, आकांक्षा, सविता यादव सहित छात्रायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *