पीयूसीएल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि किरण जैन के निधन पर माले ने शोक जताया

a2b601bcd6ac
लखनऊ, 30 दिसंबर। भाकपा (माले) ने सुप्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता, पीयूसीएल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रवि किरण जैन (78) के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. उनका निधन बीती देर रात प्रयागराज के नाजरेथ अस्पताल में हुआ. उनकी अंत्येष्टि सोमवार को शाम में तेलियरगंज विद्युत शवदाह गृह में हुई.

फोटो : मृतक रवि किरण जैन की फाइल फोटो 

राज्य सचिव सुधाकर यादव ने श्री जैन के परिजनों के प्रति शोक संवेदना में कहा कि वे गरीबों के उत्पीड़न और उनके नेताओं पर फर्जी मुकदमों के खिलाफ अदालत में एक निडर आवाज थे. आपातकाल के दौर में पीयूसीएल से जुड़े और उसके अध्यक्ष भी बने. संविधान के खास जानकार थे.
 भाजपा के इस शासन के दौर को वह आपातकाल से कई गुना खतरनाक मानते थे. वह आजीवन सेक्युलर, मानवाधिकारों व संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ और इसके खिलाफ उठने वाले किसी भी विचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए जिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *