पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार के छात्र राजन राय ने प्रदेश चैंपियन कर गोल्ड मेडल पर कब्जा बनाया

हाकी बालिका वर्ग और इंस्पायर अवार्ड में श्रेयस यादव तो छात्रवृत्ति परीक्षा में रुद्र तिवारी ने दबदबा बनाया
चंदौली, सकलडीहा। 35वीं प्रदेश स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता स्व.पण्डित रतन लाल शर्मा स्टेडियम किदवई नगर कानपुर नगर में हुई. जिसमें कबड्डी खेल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार टीम के छात्र राजन कुमार राय प्रदेश चैंपियन कर गोल्ड मेडल पर कब्जा बनाया.
प्रदेश में हाकी बालिका वर्ग की टीम जो वाराणसी मंडल कि तरफ से गुरुगोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज में प्रतियोगिता खेली गई उनमें और इंस्पायर अवार्ड में श्रेयस यादव और राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में रुद्र तिवारी ने अपना दबदबा जमा लिया जिनका मिष्ठान खिलाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया.
प्रधानाध्यापक जमील अहमद द्वारा विजेता खिलाड़ियों के मंगल भविष्य की कामना की गई. खेल के टीम मेंटर अरुण रत्नाकर ने प्रदेश चैंपियन कबड्डी टीम के छात्र और और प्रदेश स्तरीय खेलकूद में प्रतिभाग किए छात्रों को बधाई दी और बताया की विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रदेश में विजेता बनकर स्कूल सहित ब्लॉक जिले और मंडल का नाम रोशन किया. वह विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.
धर्मराज प्रसाद ज्योति भारद्वाज खेल अनुदेशक सतीश कुमार सुरेश कुमार मृत्युंजय आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई और शुभकामनाएं दी