पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर अधिवक्ताओं और शिक्षकों ने शोक जताकर दी श्रद्धांजली

301c3214d5ba
दो मिनट का मौन रख झुकाया गया राष्ट्रीय ध्वज, वक्ताओं ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला

चंदौली, सकलडीहा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में सात दिन का राजकीय शोक है. शुक्रवार को सकलडीहा मे ब्लॉक और तहसील मुख्यालय सहित शिक्षण संस्थानों में अधिवक्ताओ और शिक्षकों ने शोक संवेदना प्रकट किया. इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला.


फोटो : पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर सकलडीहा विकास खण्ड कार्यालय पर आधा झुकाया गया राष्ट्रीय ध्वज 

पूर्व म्रधानमंत्री के निधन की खबर लगते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी. पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर राष्ट्रीय झंडा भीआधा झुकाया गया. सकलडीहा तहसील में अधिवक्ताओं ने शोक में दो मिनट का मौन रखते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे. इसके अलावा सकलडीहा पीजी कॉलेज, ब्लॉक मुख्यालय पर भी शोक संवेदना प्रकट किया गया.

 प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय व प्रोफेसर शमीम राइन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह उदारीकरण के जनक भी माने जाते हैं. पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया. यूपीए गठबंधन के दो बार भारत के प्रधानमंत्री भी रहे. भारत की आर्थिक नीतियों को निर्धारित करने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है और भारत के आर्थिक महाशक्ति बनने में उनको हमेशा याद किया जाएगा.

 श्रद्धांजलि सभा में बीडीओ विजय सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, शिक्षक विनय कुमार लिपिक, धर्मेंद्र कुमार, श्याम सुंदर, श्याम लखन, बार अध्यक्ष अंगद कुशवाहा, महामंत्री उमाशंकर, डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष मनोज पांडेय, महामंत्री उपेन्द्र नारायण सिंह, पंकज सिंह, अतुल तिवारी, अजय कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह रज्जू,अरूण कुमार,अभय मौर्या, जगदीश सिंह, शिवगोविंद सिंह, सच्चिदानंद सिंह,आलोक पांडेय सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *