बकाया वसूली कम होने पर मुख्य अभियंता ने लगायी फटकार

बकाएदारों का कनेक्शन काटने और मुकदमा कराने का निर्देश, टारगेट कम रहने पर कार्यवाही की चेतावनी
चंदौली, सकलडीहा। विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता वाराणसी मुकेश कुमार गर्ग ने गुरूवार की देर शाम सकलडीहा विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ओटीएस का प्रगति का समीक्षा किया. इस दौरान उन्होंने बिजली बिल वसूली के कड़े निर्देश दिया. जिसमे उन्होंने कम बसूली करने पर सकलडीहा सहित कई जेई को जमकर फटकार लगाई और कार्रवाई की चेतावनी दिया.साथ ही बकाएदारों का कनेक्शन काटने और मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया. वही मुख्य अभियंता का तेवर देख बिजलीं विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सकते में रहे.
बिजली विभाग की ओर से एक मुस्त समाधान योजना के तहत ओटीएस योजना चलाई जा रही है. जिसके तहत बिजलीं बिल जमा करने पर ब्याज में छूट मिल रही है. इसको लेकर गांव-गांव में कैम्प लगाया जा रहा है. इस योजना की प्रगति की जानकारी लेने मुख्य अभियंता वाराणसी मुकेश कुमार गर्ग ने गुरूवार की देर शाम सकलडीहा विद्युत वितरण उपखंड पहुंचे. जहा उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक किया. जिसमे उन्होंने कम बसूली करने पर सकलडीहा सहित कई जेई को जमकर फटकार लगाई और कार्रवाई की चेतावनी दिया.
उन्होंने कहा कि बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाऐं. उनका कनेक्शन काटें.इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर मुकदमा भी दर्ज कराऐं. अगली बार समीक्षा में जिसका टारगेट कम रहेगा. उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान एक्सईएन बिपिन कुमार, एसडीओ सतीश कुमार, जेई रबिन्द्र राय,मनीष कन्नौजिया,इंद्रजीत सिंह,अजय सिन्हा सहित अन्य बिजलीं अधिकारी और कर्मचारी रहे।