पूर्व प्रमुख महेंद्र पासवान ने डॉ. राजेश निषाद का लिया कुशलक्षेम

61bedc24ffc4
पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल होने से टूट गई थी बाएं हाथ की हड्डी

रिपोर्ट – राकेश यादव रौशन

चंदौली,चहनियां। जनपद के नियामताबाद ब्लॉक के पूर्व प्रमुख महेंद्र पासवान ने बुधवार को चहनियां पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल हसनपुर तिरगावा निवासी डॉ. राजेश निषाद का कुशलक्षेम लिया।


फोटो : तीरगावा में डॉ. राजेश निषाद का हल जानते पूर्व प्रमुख महेंद्र पासवान 


इस अवसर पर पूर्व प्रमुख महेंद्र पासवान ने कहा कि हर व्यक्ति के सुख दुख में शामिल होना ही मानव धर्म है। सुख दुख एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जो आते जाते रहते हैं। इससे मनुष्य को घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि डॉ. राजेश एक नेक दिल इंसान हैं, इन्होंने हमेशा सबकी मदद की है और ईश्वर इन्हें जल्दी ठीक करेंगे।

इस अवसर पर नंदलाल यादव, शिवशंकर चाचा, टीवीएस एजेंसी मारूफपुर के संचालक संदीप श्रीवास्तव, हर्ष साहनी, सुनीता आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *