चंदौली में एक गांजा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

1f17342c3acf
30 किग्रा गांजे को उड़ीसा से कम रेट में लाकर बनारस में करने वाला था सप्लाई  

चन्दौली, मुगलसराय। थाना क्षेत्र के जीटीआर ब्रिज के पास से गनेश कुमार शाह उर्फ प्रिंस कुमार पुत्र गुड्डू शाह 25 वर्ष निवासी बुढवल गोड़ारी थाना काराकाट जनपद रोहतास हाल पता अमरा तालाब थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार को 30 किग्रा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0सं0- 255/24 धारा- 8/20 NDPS ACT मे पाबंद करते हुए जेल भेज दिया गया।



थाना प्रभारी मुगलसराय विजय बहादुर सिंह ने बताया कि उ0नि0 हेमंत यादव मय हमराह को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त स्थान के पास एक व्यक्ति सूटकेश व एक काला पिट्ठू बैग लेकर खड़ा है जिसमें कुछ अवैध पदार्थ होने की संभावना है। जिसे तत्काल पहुंचकर मौजूदा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि उसके बैग व सूटकेश में गांजा है, जिसको वह उडीसा से कम कीमत में लाकर बनारस में पुडिया बनाकर बेचता है । जिससे उसको भारी मुनाफा होता है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह,उ0नि0 हेमन्त कुमार यादव चौकी प्रभारी रेलवे कालोनी, हे0का0 अभिषेक दूबे, हे0का0 शशिकान्त यादव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *