परीक्षा सिर पर,डीजे कर रहा है बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

c3297e1974d2
रिपोर्ट ! संदीप कुमार

चन्दौली l इधर शादियों का मौसम चल रहा है और 22 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा आरंभ है।उधर शादियों और धार्मिक पर्वों पर देर रात बज रहे डीजे से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।बच्चे रात में ही पढ़ाई करते हैं।जबकि विभिन्न क्षेत्रों में बने लानों में देर रात तक तेज ध्वनि में डीजे बजता रहता है।जिस पर जिम्मेदार भी मौन हैं।



सुप्रीम कोर्ट ने रात दस बजे के बाद डीजे बजाने पर पाबंदी लगाई है। इसके बावजूद आधी रात तक तेज साउंड में डीजे बजने से परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विवाह घरों और सड़क पर घूम रहे डीजे की आवाज से परीक्षार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
इस समय यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से यूपी बोर्ड का होना हैं।

वहीं 15 फरवरी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि रात दस बजे तक ही डीजे बजे। बावजूद यहां तो डीजे संचालकों द्वारा कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं।इन दिनों पढ़ाई और शादियों का सीजन एक साथ होने से विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ बच्चे पढ़ाई को लेकर चिंतित है तो दूसरी ओर शादी-विवाह के सीजन में लोग खूब डीजे और ढोल बजा रहे है।जिससे छात्रों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है।

हैरत की बात यह है कि इस ओर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहा है। छात्रों का कहना है कि विवाह शादियों में यह सब तो चलता है। इसके लिए समय निर्धारित होना चाहिए। छात्रों का कहना है कि प्रशासन ने अगर रात को देर रात्रि तक बजने वाले डीजे को बंद नहीं कराया तो उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इसके अलावा मरीजों को भी डीजे की तेज आवाज से काफी परेशानी होती है।कस्बे सहित आस- पास के ग्रामीण अंचल में देर रात तक डीजे का शोर शराबा सुनाई दे रहा है। शादी समारोहों में बजने वाले डीजे से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

देर रात तक शादी वाले घरों व सडक़ों से निकलने वाली बारातों में डीजे बजने से विद्यार्थियों के अध्ययन में बाधा आ रही है।छात्र- छात्राएं दरवाजे बंद करके भी पढ़ाई करते हैं फिर भी आवाज आती है। मैरिज गार्डन के समीप रहने वालों का तो बुरा हाल है।शादी समारोह के दौरान देर रात तक मैरिज गार्डन में डीजे बज रहे हैं, जिससे क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *