हत्या में नामजद एक और आरोपी ने न्यायालय में किया सरेंडर

0d3f8a892224
चंदौली,
सकलडीहा l कोतवाली क्षेत्र के डेढ़गांवां गांव में बीते एक फरवरी को दूध की डेयरी पर बच्चों में उपजे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ था। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष से एक युवक की मौत हो गयी थी। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। इस मामले में एक पक्ष से आठ नामजद अभियुक्तों में चार लोगों को जेल भेज दिया गया है। चार फरार चल रहे थे। बुधवार को तीसरे अभियुक्त ने चंदौली न्यायालय में आत्म समर्पण किया है। मंगलवार को दो अभियुक्तों ने पुलिस की लगातार दबिश के कारण आत्मसमर्पण किया था। एक अभियुक्त अभी फरार है।

डेढ़गांवा गांव में बीते एक फरवरी को दूघ की डेयरी पर बच्चों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों को जमकर मारपीट दिया गया। आक्रोशित दूसरे पक्ष के दर्जनों लोगों ने उसी रात को एक ईट भट्टे पर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ व दो युवक राहुल सिंह तथा ज्योति सिंह को बुरी तरह से मारपीट कर लहुलुहान कर दिया था। घटना में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय ज्योति सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने चार अभियुक्तों को पूर्व में जेल भेज दिया है। चार की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश बना रही थी । जिसमें नामजद सर्वेश कुमार व जयकृष्ण कुमार उर्फ पुन्दा ने मंगलवार को चंदौली न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। फरार दो अभियुक्तों में शमशेर ने भी बुधवार को आतमसमर्पण कर दिया है।
इस बाबत कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शेष एक अभियुक्त को गिरफ्तारी के लिये टीम गठित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *