प्रेमविवाह के बाद विवाद: ससुराल ने साथ न दिया, पत्नी टावर पर चढ़ी, पुलिस ने उतारा

6623872688d7

चंदौली के चकिया कोतवाली के मुहम्मदाबाद गांव की 22 वर्षीय युवती ने दो माह पहले माँ काली के मंदिर में परिजनों की सहमति से प्रेमविवाह किया था। कुछ समय बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया और ससुराल पक्ष ने युवक को घर में न रखने का निर्णय लिया। नाराजगी और तनाव के बाद मंगलवार को युवती विरोध स्वरूप गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

सूचना मिलने पर चकिया कोतवाली की पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी समझाने-मनाने के बाद युवती को सुरक्षित रूप से नीचे उतारा और प्राथमिक चिकित्सा कराई। इसके बाद उसे पुछताछ के लिए थाने ले जाया गया जहाँ उससे घटना के बारे में बयान दर्ज किए गए।

विजुअल: उक्त घटना के बाबत सीओ रघुराज का वक्तव्य 
प्राथमिक जांच में पुलिस ने दोनों परिवारों के बयानों को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया है। चकिया प्रभारी ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सामाजिक व पारिवारिक सुलह पर जोर दिया जा रहा है और दोनों पक्षों के समझौते के लिए मध्यस्थता की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।गांववासी और रिश्तेदारों ने मामला शान्तिपूर्वक सुलझाने की अपील की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *