परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के सफल संचालन हेतु बैठक का आयोजन

चंदौली, सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सकलडीहा, चंदौली के स्मार्ट कक्ष में डायट प्राचार्य विकायल भारती की अध्यक्षता में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण हेतु सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया.
इस सर्वेक्षण में लक्षित छात्र कक्षा 3. 6 एवं 9 के होंगे, जिसमें छात्रों की क्रमशः प्रारम्भिक (Foundational), तैयारी (Preperatory) एवं मध्य (Middle) स्तर की अधिगम दक्षताओं का आकलन किया जाना है। यह सर्वेक्षण शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं एनसीईआरटी के तत्वाधान में दिनांक 4 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है.
डायट प्राचार्य द्वारा समस्त खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त तिथि को संबन्धित विकास खंड के एआरपी के साथ समन्वय स्थापित कर स्कूलों का निरीक्षण करते रहे जिससे किसी भी एफआई को स्कूल तक पहुंचने में समस्या न हो.
बैठक में डीएमएलटी डॉ० रोशन कुमार सिंह एवं देवेंद्र कुमार द्वारा सर्वेक्षण की बारिकियों एवं व्यावहारिक पक्षों पर चर्चा की गई.बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री दल सिंगार यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रकाश सिंह, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं डायट मेंटर उपस्थित रहे।