पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार को लेकर प्रधान संघ का विरोध प्रदर्शन, लामबंद

a4d368e13c24
चन्दौली,सकलडीहा l नईबाजार और कोतावली पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार को लेकर प्रधान संघ सकलडीहा लामबंद होगया है। सोमवार को प्रधान संघ ब्लॉक मुख्यालय से सीओ कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ राजेश कुमार राय को पत्रक सौपा। सीओ राजेश कुमार राय ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर प्रधान संघ को समझा बुझाकर वापस किया।

फोटो  : नईबाजार और कोतावली पुलिस के खिलाफ विरोध जताते हुए प्रधान संघ के पदाधिकारी

प्रधान संघ के अध्यक्ष व भाजपा नेता जेपी चौहान बहरवानी गांव के प्रधान किसी मामले को लेकर नईबाजार पुलिस चौकी गये हुए थे। वहां पर तैनात एक पुलिस कर्मी द्वारा मनमानी किये जाने को लेकर कोतावली पहुंचे। आरोप है कि कोतवाली पुलिस द्वारा प्रधान संघ अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मुकदमा में फंसाने की धमकी दिया गया। जिससे आक्रोशित प्रधान संघ के पदाधिकारी सहित विभिन्न गांव के दर्जनों प्रधान ब्लॉक मुख्यायल से सीओ कार्यालय पहुंचे।
 घटना के बाबत क्रमश: सीओ को अवगत कराते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। प्रधान संघ ने चेताया कि नईबाजार में तैनात पुलिस कर्मी और कोतावली पुलिस के खिलाफ उचित कार्रवाई नही होने पर प्रधान संघ आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरेगा। पुलिस के किसी भी बैठक में प्रधान संघ सम्मलित नही होगा।
 इस मौके पर विरोध जताने वालों में प्रधान संघ जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष जेपी चौहान, टुनटुन सिंह, विवेक सिंह, आशुतोष सिंह,अश्वनी श्रीवास्तव, संजय यादव, विजय चौहान, अनिल चौहान,अर्जुन मौर्या,रामअशीष मौर्या, राजेश, रमकांता, विनोद खरवार,अमरनाथ पप्पू,देवचंद राम, संजय, मनोज, अरविंद, विरेन्द्र शर्मा, बलवंत मौर्या सहित अन्य प्रधान संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *