पुलिस हिरासत में 5 दिन दो महिलाओं को रखने के मामले में आख्या तलब

fc5c43af4f42
वाराणसी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (पंचम) धर्मेंद्र यादव की अदालत ने चेतगंज थाने के चोरी के मामले में दो महिलाओं को 5 दिन पुलिस हिरासत में रखने के मामले में पुलिस कमिश्नर से आख्या तलब की है. 

अदालत में बचाव पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक कुमार दूबे ने कोर्ट में दिए प्रथना-पत्र में कहा कि सीता व उसकी बहन अराधना को 23 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से 28 फरवरी 2025 तक थाना चेतगंज की पुलिस द्वारा अवैध तरीक़े से हिरासत मे रखा गया.

जिसका सीसीटीवी फुटेज रिकॉडिंग व त्रिनेत्र सिगरा से आख्या तलब करने को कहा. जिस मामले में अदालत ने पुलिस आयुक्त को आदेशित किया कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पंद्रह दिन के भीतर 17 फरवरी 2025 को न्यायालय में आख्या प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *