राज्य स्तरीय बाल क्रीडा के प्रतिभागियों को मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कहा बच्चों में अभिभावको और शिक्षको के अथक प्रयास से ही कोई प्रतिभा निखरती है
खेल में अपार सम्भावनाएं हैं इसके लिए लगन शीलता होनी चाहिए
चंदौली, सकलडीहा। राज्य स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चों की टीम को कैबिनेट मेत्री उत्तर प्रदेश सरकार माननीय अनिल राजभर ने सोमवार को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया. यह प्रतियोगिता 18 से 19 मार्च को कानपुर में आयोजित होगी.
कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर ने कहा बच्चों में अभिभावको और शिक्षको के अथक प्रयास से ही कोई प्रतिभा निखरती है. खेल में अपार सम्भावनाएं हैं इसके लिए लगन शीलता होनी चाहिए. उन्होंने बच्चों के स्वर्णिम सफलता के लिए शुभ कामनाएं दी.
बेसिक विद्यालयों की बाल राज्य स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता दो भागों में सम्पन्न होनी प्रथम भाग 12 – 13 मार्च को लखनऊ में आयोजित थी जिसमे एथलेटिक्स ‘ हाकी फुटबाल ‘ बैडमिंटन ‘ टेबल टेनिस का आयोजन गुरु गोबिन्द सिंह स्टेडियम लखनऊ में सम्पन्न हुआ था.
दूसरे चरण का आयोजन 18 -19 मार्च को कानपुर में होगा जिसमे कुश्ती जूड़ो ताइक्वाडों ‘ खोखो ‘ कबड्डी ‘ बालीबाल ‘ हैण्डबाल ‘ जिमनास्टिक और लोकगीत एकांकी का आयोजन होगा. वाराणसी मण्डल में चन्दौली के कुल 25 बच्चे प्रतिभाग कर रहें है.
इस अवसर पर डा० देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘ विवेकानन्द दूबे जिला व्यायाम शिक्षक ‘ राजेन्द्र सिंह ब्लाक व्यायाम शिक्षक धानापुर , दिलीप कुमार ‘ चन्द्रशेखर आजाद देव कुमार आनन्द , नारद यादव ‘ बीनू कुमारी ‘ सहित कई लोग उपस्थित रहे ।