राकेश रौशन दिब्यांग संस्था के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

5652af3cb093
चार राजकीय पुरस्कार और ‘रोल मॉडल अवॉर्ड’ से सम्मानित, आकाशवाणी में एनाउंसर के रूप में कार्यरत।

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चहनियां क्षेत्र के मारुफपुर गांव निवासी व दिव्यांग समाजसेवी राकेश यादव रौशन को राष्ट्रीय संस्था “Association of Persons with Disabilities” का उत्तर प्रदेश (कार्यकारी) प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संस्था के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदेव प्रसाद ने बुधवार को यह मनोनयन पत्र जारी किया।

रौशन जिले के जाने-माने सामाजिक एवं दिव्यांग कार्यकर्ता हैं और उन्हें भारत निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग वोटरों का मतदान बढ़ाने के लिए दिव्यांग स्वीप आइकॉन नियुक्त किया था। उनके प्रयासों से जिले में दिव्यांगों का मतदान प्रतिशत बढ़ा है। वे ट्राइ-साइकिल, मोटराइज्ड ट्राइ-साइकिल, कान की मशीन, यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांग पेंशन, रोजगार ऋण और विवाह अनुदान जैसे मामलों में व्यक्तिगत रूप से तथा जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर सहायता देते रहे हैं।
मनोनयन पर अभिभूत रौशन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरा निर्वहन करेंगे। उन्हें पहले भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चार राजकीय पुरस्कार और 2017 में मुख्यमंत्री द्वारा ‘रोल मॉडल अवॉर्ड’ दिया जा चुका है। उन्होंने देश भर की दिव्यांगता सेवाओं वाली संस्थाओं से भी कई सम्मान प्राप्त किए हैं। वर्तमान में रौशन आकाशवाणी वाराणसी में उत्तर प्रदेश के पहले कम्पीयर/एनाउंसर के रूप में कार्यरत हैं।
राकेश रौशन के मनोनयन पर डॉ. संजय यादव, डॉ. नदीम अशरफ, डॉ. राजेश निषाद, डॉ. डी. आर. यादव, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. विवेक सिंह, प्रधान ज्ञानी जैल सिंह, इरफान अहमद, जमा भाई, राजेश (BDC) सहित अन्य स्थानीय लोग प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *