रेल यात्रियों में वितरित किया गया नि:शुल्क भोजन- पानी

d4d37fe23428
रिपोर्ट !संदीप कुमार मुगलसराय
चन्दौली,
पीडीडीयू नगर।छठ महापर्व के पश्चात बड़ी संख्या में प्रस्थान कर रहे यात्रियों की सुविधा हेतु शुक्रवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल के डीडीयू तथा गया जंक्शन पर स्थानीय सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के जरूरतमंद यात्रियों को नि:शुल्क भोजन एवं पानी वितरित किया गया।

 मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता के दिशा- निर्देश पर मंडल के स्टेशनों पर सुव्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों की देखरेख में स्टेशनों पर यात्रियों हेतु खान-पान की सुलभता सुनिश्चित की जा रही है। 

विदित हो कि छठ पर्व के बाद बिहार से देश के अन्य क्षेत्रों की ओर प्रस्थान कर रहे यात्रियों की सुविधा हेतु डीडीयू मंडल द्वारा अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं जिनकी उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *