सड़क निर्माण तक भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए —कृष्णा सेठ

f68f958c1841
एसपी को सौंपा पत्रक, सकलडीहा मे रोज़ाना जाम, आयेदिन जानलेवा हादसे 
चंदौली सकलडीहा–मारूफपुर मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण के दौरान भारी वाहनों के आवागमन से रोज़ाना जाम और सुरक्षा जोखिम बढ़ने पर सकलडीहा व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक, चंदौली आकाश पटेल को पत्र सौंपकर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

फोटो : एसपी चंदौली आकाश पटेल को पत्रक सौंपते व्यापार मंडल सकलडीहा 

व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णा सेठ ने बताया कि निर्माण के कारण मार्ग संकरा है और ट्रक, टैंकर व अन्य भारी मालवाहक वाहनों के बाजार में आने से घंटों तक भीषण जाम लग जाता है। इससे दुकानदारों व ग्राहकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और पहले भी कई जानलेवा घटनाएँ हो चुकी हैं।

व्यापारियों ने मांग की है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक ट्रक, टैंकर और भारी मालवाहक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा इनके लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए जाएँ। साथ ही ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए, निर्माण स्थलों पर स्पष्ट संकेत-पट्टे और रात्रि प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और परिवहन संघों के साथ समन्वय कर वैकल्पिक रास्तों को लागू किया जाए। 

व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल नियंत्रण न हुआ तो व्यापार और जनजीवन पर और गंभीर प्रभाव पड़ेगा। पत्र सौंपते समय व्यापारियों मे वारिस अली, अनिल सेठ, रत्नेश गुप्ता, बरकत अली, रोहित गुप्ता, अमित चौरसिया, चिंकू चौरसिया, पीयूष चौरसिया, ईशु चौरसिया व सिप्पू गुप्ता सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *