साइबर पुलिस ने फ्रॉड रूपये वापस कराया

पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया,क्यूआरकोड से करा लिया था आनलाइन पेमेन्ट
चन्दौली, जनपद के थाना शहाबगंज अंतर्गत साइबर ठगी का मामला बीते दिनों प्रकाश में आया था. आवेदक की शिकायत पर साइबर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फ्रॉड हुए रूपये को वापस कराया. खोए रूपये पाकर आवेदक ने चंदौली पुलिस का आभार व्यक्त किया.
दिनाँक 17.11.2024 को आवेदक कल्याण सिंह निवासी-करनौल थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली द्वारा थाना साइबर क्राइम चन्दौली पर तहरीर दी गयी कि उनके परिवार के एक सदस्य द्वारा अश्लील पोर्न वीडियों देखा गया की धमकी देकर व खुद को पुलिस अधिकारी (फर्जी) बताकर फ्राड तरीके से क्यूआरकोड के माध्यम से 10,000/- रुपये का आनलाइन पेमेन्ट करा लिया गया था.
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम जनपद चन्दौली द्वारा आनलाइन साइबर कम्पलेन कराकर तत्काल पैसे को होल्ड कराया गया जिसे बुधवार को आवेदक के खाते में सम्पूर्ण धनराशि 10000 रुपये वापस करा दी गयी. आवेदक साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया.
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में नि0 गगन राज सिंह (प्र0नि0 साइबर क्राइम), हे0 का0 पवन कुमार यादव, का0 मनोज चौहान, का0 मो0 नौशाद, का0 राहुल सिंह, राहुल यादव शामिल रहे।