सभी वर्गों के विकास के समान अवसर एवं न्याय सुनिश्चित हो-सरिता पटेल

b795322f88e3
चंदौली,
मुगलसराय l जनपद में 16 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन की तैयारी को लेकर कालीमहाल स्थित कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस कमेटी की एक अति आवश्यक बैठक आहूत की गई है। इस दौरान प्रदेश महासचिव सरिता पटेल ने कहा राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य है कि सभी वर्गों के विकास के लिए समान अवसर मिलें एवं न्याय सुनिश्चित हो l
 उन्होंने कहा अगर नरेन्द्र मोदी खुद को ओबीसी मानते हैं एवं ओबीसी वर्ग के हितों के पक्षकार हैं तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मांग के अनुरूप केन्द्र सरकार को अविलंब जातिगत जनगणना करवाए जाने की घोषणा करनी चाहिए। जैसा हमारे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जातिगत जनगणना से एक तरफ तो केन्द्र व राज्य सरकारों को पिछड़ों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने में आसानी होगी एवं दूसरी तरफ किसी को भी यह भ्रम भी नहीं होना चाहिए कि जातिगत जनगणना से जनरल कैटिगिरी की प्रगति में कोई रुकावटें पैदा होंगी।
प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान ने कहा कांग्रेस की विचारधारा सत्य, धर्म और न्याय की विचारधारा है। देश के सभी धर्म, जाति, क्षेत्र, भाषा और विचार के लिए कांग्रेस की विचारधारा में समान स्थान और सम्मान है। कांग्रेस पार्टी के 138 वर्ष के इतिहास में ज्यादातर समय संघर्ष और सेवा में गुजरा है। आजादी की लड़ाई के आंदोलन में तानाशाही से संघर्ष में कांग्रेस के नेताओं में देश सेवा की होड़ लगी रही।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा आजादी के पश्चात राष्ट्र निर्माण ही कांग्रेस का एकमात्र ध्येय है। आज जब देश में विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश हो रही है और लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं तब भी कांग्रेस पार्टी और उसकी विचारधारा ही तानाशाही का मुकाबला करेगी और देश को दुनिया का सबसे सुंदर और मजबूत लोकतंत्र बनाएगी। हम गांधी जी, नेहरू जी और अंबेडकर जी के रास्ते पर चलकर स्वर्णिम भारत बनाएंगे।
पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल ने कहा 
अन्याय के विरुद्ध जारी इस महासंग्राम में हम बापू के आदर्शों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आम जनता एकजुटता के साथ “न्याय” और “भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ खड़ी हैं। देश भर में “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” को मिल रहा भारी समर्थन जनआशीर्वाद का प्रमाण है।
इस दौरान प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान, शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता आनंद शुक्ल,राजेश द्विवेदी, बृजेश गुप्ता, दशरथ चौहान,शाहिद तौसिफ, नेहाल अख्तर, कमरुल बारी,सतपाल सिंह,राकेश सिंह, तारिक अब्बास,ट्रिजा एलियट,हम्मीर शाह जायसवाल, अनवर सादात, मु• नईम, मृत्युंजय शर्मा, अभिषेक मिश्रा, डा• अनील यादव,फैयाज अंसारी, मोहन गुप्ता, शिवधार,नियाज अंसारी, संजय मिश्रा,हंसराज शर्मा, अरशद ईकबाल, गनेश प्रसाद, रामसेवक पटेल,सुनील राम,अनवर हसन,अखिलेश यादव,मो•इमरान,धर्मवीर,अनील कुमार योगी,निलेश जैस,रमेश सिंह,भोला गुप्ता,रियाजुदिन अंसारी,श्रीराम सहित अनेकों कांग्रेसी उपस्थित रहे ।
बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन शहर उपाध्यक्ष कमरुलबारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *