शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

eb9186e3eec4
पैदल मार्च कर की नारेबाजी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, सड़क से सदन तक विरोध की चेतावनी 

चंदौली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आनंद के नेतृत्व में बुधवार को शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पैदल मार्च कर जमकर नारेबाजी की तत्पश्चात सदर कचहरी के समीप पहुच कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी का पुतला दहन किया। चेताया कि सरकार शिक्षकों के मांगो को जल्द पूरा नही करेगी तो शिक्षक सड़क से लेकर सदन तक विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षकों के हित में काम नहीं कर रही है। सरकार के शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी शिक्षकों के लिए बाहर कुछ और सदन में कुछ और भाषण दे रहे हैं। जो साफ दर्शाता है कि भाजपा सरकार व उनके मंत्री शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपनाकर लाखों शिक्षकों को सरकार तिल-तिल मार रही है।

 जिसको शिक्षक किसी भी हाल में बर्दाश्त नही करेंगे। यदि समय रहते शिक्षकों की मांगे पूरी नही की गई। तो शिक्षक सदन से लेकर सड़क तक अपनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक अपने विद्यालयों में बच्चों को सींच कर उनकी ज़िंदगी संवारता है। 

लेकिन सरकार शिक्षक व उनके बच्चों के ही जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। इससे देश भर के लगभग 20 लाख शिक्षकों के सामने संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश और जनपद में भी बड़ी संख्या में शिक्षक प्रभावित होंगे। 
इस दौरान जय बहादुर सिंह, यशवर्धन सिंह,अजय गुप्ता, राजेश सिंह, नीरज तिवारी, गौरव मौर्य, मो.अकरम, जय नारायण यादव, देवेंद्र यादव, अरुण रत्नाकर, नीठोहर सत्यार्थी, मिथिलेश, मनोज, अशोक यादव, प्रवीण कुशवाहा, सुशील तिवारी, अजय सिंह, सुशील तिवारी, शिवनारायण दुबे, आलोक सिंह, राम नगीना यादव, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *