श्रीकांतपुर में सरकारी अतिक्रमित भूमि हुई चिन्हित

तीन दिन की हिदायत, कब्जा नहीं हटा तो कार्रवाई तय
चंदौली, सकलडीहा। तहसील अंतर्गत ग्राम श्रीकांतपुर में सरकारी भूमि तालाब, खलिहान और क्रीड़ा की अतिक्रमित भूमि को राजस्व की टीम द्वारा चिन्हित कर अतिक्रमण कारियों को तीन दिन के अंदर खाली करने की हिदायत दी गई. समय के अंदर कब्जा नही हटा तो कार्रवाई होगी.
ज्ञातब्य हो कि श्रीकांतपुर में आराजी नंबर 150 ख, 91,154,57,72,143 की जमीन तालाब, खलिहान, खेल मैदान और खादगड्ढा के नाम से दर्ज है. बावजूद ग्रामीण दबंगों द्वारा वर्षो से घर मकान बनाकर कब्जा किया गया था. जिसका राजस्व विभाग द्वारा अनदेखी किया जा रहा था.
ग्रामीणों और भारतीय अवस्थी किसान संगठन के पदाधिकारियो के शिकायत और धरना प्रदर्शन के बाद सकलडीहा उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा के संज्ञान लेने के बाद राजस्व टीम ने नापी की कार्रवाई कर सरकारी अतिक्रमित भूमि की चिन्हित की गई. वहीं कब्जाधारियों को तीन दिन के अंदर कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई. कब्जा नहीं हटने पर राजस्व टीम इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कराएगी.
इस दौरान भारतीय अवस्थी किसान संगठन के पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह, अरुण तिवारी, अंजनी तिवारी, अनूप तिवारी, अवधेश तिवारी, मेवा चौहान, भोला तिवारी, राजस्व टीम, ग्रामीण और प्रशासन मौजूद रहे