सकलडीहा पीजी कॉलेज का छात्र बिट्टू गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा

312c9db1d7a1

ग्वालियर विश्वविद्यालय प्रशिक्षण के लिए चयनित, सही मार्गदर्शन मिलने से प्रतिभाएं दीप्तमान हो रहीं- प्राचार्य 

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज का छात्र बिट्टू सोनकर ग्वालियर विश्वविद्यालय में 04 नवंबर 2025 से 14 नवंबर 2025 तक आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2025 में विशेष प्रशिक्षण के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का छात्र पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवक के रूप में चयनित किया गया है.
 

फोटो: बिट्टू सोनकर 

प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने इस पर हर्ष व्यक्त किया और बताया कि महाविद्यालय के योग्य एवं अनुभवी प्राध्यापकों के मेहनत से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी सही मार्गदर्शन मिले हैं और यहां की प्रतिभाएं प्रदेश एवं देश स्तर पर  दीप्तमान हो रही हैं. जो महाविद्यालय सहित जनपद का नाम रौशन कर रही हैं.
कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव, दोश्यामलाल, डॉ अनिल तिवारी सहित महाविद्यालय के तमाम प्राध्यापक एवं छात्राओं ने बिट्टू सोनकर का उत्साह वर्धन किया और महाविद्यालय प्रशासन ने 4 नवंबर 2025 को विशेष शिविर में प्रतिभाग हेतु छात्र बिट्टू सोनकर को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *