सकलडीहा पीजी कॉलेज में सात दिवसीय शिविर का समापन

dc92b25629a3
शिविर के अनुभव जीवन प्रगति व समाज सेवा के लिए रहे प्रेरक: डॉ. अनिल तिवारी
चंदौली के सकलडीहा पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को आदि शक्ति दुर्गा माता मंदिर परिसर, अमृत सरोवर टीमिलपुर में भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के उपप्राचार्य व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. दयानिधि सिंह यादव रहे।

कार्यक्रम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए। बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं श्रेया व पलक ने शिविर के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि शिविर के अनुभव जीवन प्रगति व समाज सेवा के लिए प्रेरक हैं। सह-कार्यक्रम अधिकारी श्याम लाल सिंह यादव ने इसे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की पहली सीढ़ी बताया।
छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, राष्ट्रीय गीत व लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। मुख्य अतिथि प्रो. यादव ने एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।संचालन अनुराधा व उजाला चौहान ने किया तथा धन्यवाद गुलशन कुमार ने ज्ञापित किया। एनएसएस स्वयंसेवक व भूतपूर्व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *