सकलडीहा पीजी कॉलेज ने नशा मुक्ति पर निकाली जागरूकता रैली

6beb6ba14763

दुष्प्रभावों से अवगत कराया, छात्रों ने दिया सकारात्मक संदेश।

चंदौली के सकलडीहा पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत द्वितीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस शिविर में एनएसएस की दोनों इकाइयों के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई से हुआ, जिसके माध्यम से स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। इसके पश्चात नशा मुक्ति विषयक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय और प्रोफेसर उदय शंकर झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर सकलडीहा बाजार, दुर्गा मंदिर, तिमिलपुर पंचायत भवन, सकलडीहा मार्केट, मुख्य मार्ग तथा नहर मार्ग से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत” जैसे प्रेरक नारों का उद्घोष करते हुए जनसामान्य को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया।
 रैली चयनित गांवों सकलडीहा एवं तिमालपुर के अतिरिक्त तेंदुई गांव तक भी पहुँची, जहाँ ग्रामीणों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
रैली के उपरांत स्वयंसेवकों को जलपान कराया गया। द्वितीय सत्र में बौद्धिक कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्ति विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने विचारों के माध्यम से नशा उन्मूलन की आवश्यकता, युवाओं की भूमिका तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में ठोस पहल पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री श्यामलाल सिंह यादव द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रथम एवं द्वितीय इकाई के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना एवं नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करते हुए समाज में नशा मुक्ति के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *