समर गतिविधियां बच्चों में शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक रूप से स्वस्थ और कौशल विकसित करती हैं.डॉ.देवेंद्र सिंह

23df7b5897d6

चंदौली, सटीक संवाद। सकलडीहा विकास खण्ड अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा में समर कैम्प के अंतिम दिन मंगलवार को विभिन्न गतिविधियों को किया तथा विधिवत समर कैम्प समापन किया गया.

कैम्प में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी बुलाया गया था. बच्चों ने सरस्वती बन्दना का गायन करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत किया. इसके बाद आए हुए अतिथियों का स्वागत गान गाकर स्वागत किया.

 बच्चों के बीच चित्र कला ‘ मूर्ति कला ‘ कुर्सी दौड़ ‘रस्साकस्सी ‘ कैरम ‘लूडो गायन वादन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. 
विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष रामलाल ने कहा कि समर कैम्प में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों को सीखकर दैनिक जीवन में उपयोग कर सकतें हैं. खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने खूब मनोरंजन किया. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे समर कैम्प प्राइवेट विद्यालयों में होते थे. पहली बार सरकारी स्कूल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 ,7, 8 के बच्चो के लिए किया जा रहा है जो बहुत सुखकर है.
विद्यालय के प्रधानध्यापक डॉ० देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि समर कैंप में बच्चों को विभिन्न साहसिक गतिविधियों से बच्चों की साहस, दृढ़ संकल्प, और समस्या समाधान उन्हें शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक रूप से स्वस्थ और कौशल विकसित बनाने में मदद करती हैं.
इस अवसर पर  ‘ अशोक कुमार सिंह यादव, शिवकुमार प्रजापति ‘ हरिओम तिवारी ‘ संजय कुमार ‘ अपरबल ‘ मंजू देवी विभा देवी ‘ रामकिशुन सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *