सूबे में बिगड़े कानून व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाएगी बसपाः डा. विनोद

37d63fdc95b5
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बसपा ने पांडेयपुर मेढ़ान में चलाया सदस्यता अभियान
धानापुर,(चंदौली)। क्षेत्र के पांडेयपुर मेढ़ान में गुरुवार को बसपा की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में बसपा के नेताओं व पदाधिकारियों द्वारा पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को स्थानीय लोगों के बीच रखा गया. साथ ही डा.अंबेडकर व कांशीराम के विचारों को ग्रामीणों के बीच रखा गया. इस दौरान कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ली और बसपा को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का संकल्प लिया.

फोटो : पांडेयपुर मेढ़ान में ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाते बसपा के पदाधिकारी।

इस दौरान मुख्य मंडल जोन प्रभारी डा. विनोद कुमार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज की पार्टी है. यही वजह है कि बसपा ने सरकार में रहते हुए सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय के ध्येय से सर्व समाज के कल्याण की दिशा में काम किया. बसपा सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई और दलितों, अतिपिछड़ों, अल्पसंख्यकों व शोषित वर्ग के विरूद्ध अत्याचार व अपराध पर लगाम लगा. साथ ही कल्याणकारी योजनाओं के जरिए बसपा ने दबे-कुचले लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया. सूबे में बिगड़े कानून व्यवस्था को बसपा ही फिर से पटरी पर लाएगी.
पूर्व प्रत्याशी लोकसभा चंदौली सत्येंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम बसपा ही कर सकती है. आज जिस तरह से दलितों व अतिपिछड़ों के खिलाफ आपराधिक घटनाएं बढ़ी है वह गंभीर चिंता का विषय है. सत्ता का संरक्षण प्राप्त अपराधियों ने समाज में भय व अराजकता का माहौल कायम कर दिया है. सविधान को समाप्त करने का षड्यंत्र किया जा रहा है, जिसे हम सभी को मिलकर रोकना होगा. इसके लिए बसपा को सूबे की सत्ता में दोबारा लाने की जरूरत है.
तिलकधारी बिंद ने कहा कि अतिपिछड़ों को विभिन्न राजनीतिक दलों ने छलने का काम किया है. भाजपा केवल वोट लेना जानती है. वर्तमान में जिस तरह से अतिपिछड़ों व दलितों के आरक्षण पर कुठाराघात किया जा रहा है, उससे अतिपिछड़े वर्ग को सतर्क होने की जरूरत है. बसपा ही उन्हें संवैधानिक अधिकार दिला सकती है. इस दौरान दो सौ से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली.
जिसमें विनय कुमार बिंद, रामअवध बिंद, विजयी बिंद, ललित खरवार, विकास निषाद, बिहारी गोंड, राजकुमार बिंद, जसवंत बिंद, बिहारी बिंद, बासदेव बिंद, रमेश बिंद, बुधिराम बिंद, सिद्धार्थ मौर्या, जितेंद्र कुमार बिंद, अर्जुन बिंद, बीडीसी महातिम बिंद आदि ने सदस्यता ली.
इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, उमापति, कमलाकांत बिंद, विरेंद्र आर्या, सत्येंद्र कुमार उर्फ पिंटू बिंद, राहुल कुमार, उमाकांत, संजय प्रधान, अछैबर बिंद, उदल बिंद, अनिल कुमार, धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे. संचालन मुरलीधर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *