सरकार की योजनाओं का लाभ वंचित व्यक्ति तक पहुँचाया जायेगा-विधायक

5a38b4826f65
चंदौली, सकलडीहा l विकास खण्ड के ग्राम पंचायत ओनावल और फुल्ली मे शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई l ग्राम पंचायत फुल्ली मे आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. सुशील सिंह विधायक सैयदराजा और बिशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह रहे l कार्यक्रम की अध्यक्षता बी डी ओ के. के. सिंह ने किया l इस अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओ की जानकारी दी जा रही थी l
  लाभार्थियों द्वारा अपनी कहानी, अपनी जुबानी सुनाई l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने भारत सरकार द्वारा गरीबो के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे विस्तार से ग्रामीणों को जानकारी दी तथा जो लोग अभी योजनाओं के लाभ से बंचित है, उन्हें भी जल्द लाभान्वित कराने का आश्वासन दिया l
 इस अवसर पर डी पी आर ओ ब्रह्मचारी दुबे, बी डी ओ के. के. सिंह, सी डी पी ओ अवधेश सिंह, ए डी ओ आशीष गुप्ता, सचिव मनोज सिंह,प्रधान राजेश मौर्या, गुलाब मौर्या, टुनटुन सिंह, सोनू सिंह, मोनू सिंह, अध्यापक रत्नाकर सिंह, मुख्य सेविका,रोजगार सेवक, पंचायत सहायक,समूह की महिलाओ समेत काफ़ी संख्या मे ग्रामीण और पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे l
कार्यक्रम का संचालन ए डी ओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रमुख अवधेश सिंह ने किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *