स्थाई तटबंध बनाने को लेकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे माले राज्य सचिव

dc1988d2b979
केंद्रीय कमेटी के सदस्य व ऐपवा प्रदेश अध्यक्ष सहित सैकड़ों किसान देंगे साथ, पीड़ित किसान 111 दिन से नदी किनारे राहुल नगर में दे रहे धरना

लखनऊ, 23 जनवरी। पीलीभीत में शारदा नदी की कटान से पीड़ित किसानों की स्थायी तटबंध बनाने की मांग के समर्थन में भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव पूरनपुर तहसील मुख्यालय पर 24 जनवरी से दो दिन की भूख हड़ताल करेंगे. उनके साथ केंद्रीय कमेटी के सदस्य व ऐपवा प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा अधिकारी सहित सैकड़ों किसान भी भूख हड़ताल पर बैठेंगे.

यह जानकारी पार्टी राज्य कार्यालय से आज यहां दी गई. पीड़ित किसान 111 दिन से नदी किनारे राहुल नगर (पीलीभीत) में धरना दे रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. 
उनकी मांग है कि धनारा घाट से खिरकिया बरगदिया तक स्थायी तटबंध बनाया जाए. शारदा नदी में जमे सिल्ट (गाद) की सफाई कराकर नदी को मूलधारा में वापस बहाने के लिए चैनलाइजेशन मशीन से खुदाई कराई जाए. 
कटान पीड़ितों को कटी जमीन के बदले जमीन और बर्बाद फसलों का मुआवजा दिया जाए. पुनर्वासन/उपनिवेशन योजना के तहत और दशकों से ग्राम सभा की भूमि पर बसे किसानों व खेत मजदूरों को उनकी कृषि भूमि का मालिकाना हक दिया जाए. आवासहीनों को आवास दिया जाए. भूख हड़ताल में अखिल भारतीय किसान महासभा भी शामिल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *