सुशील सिंह जनौली का कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

उनके दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना,
सुशील सिंह ने कहा कि आप सभी का प्यार यादगार रहेगा जिसका शुक्रगुजार हूं.
चंदौली, कमालपुर। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली का शनिवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं व सहयोगियों ने केक काटकर धूमधाम से 50 वा जन्मदिन मनाया. इस दौरान जनौली गांव निवास स्थान पर अलसुबह से कार्यकर्ताओं व सहयोगियों का हुजूम उमड़ा रहा. सभी ने अपने प्रिय नेता के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना किया.
सांसद प्रतिनिधि रामजी तिवारी ने कहा कि सुशील सिंह जनौली सदैव गरीबों व असहायों का मदद करते रहते है. उन्होंने जिला पंचायत सदस्य रहते हुए अपने क्षेत्र में तमाम विकास कार्य किए है. आज इनकी ख्याति से पूरा समाज परिचित है. आज हम सभी का सौभाग्य है कि इनका 50 वा जन्मदिन मना रहे हैं. ईश्वर से कामना है कि हम लोगों के नेता बढ़ती उम्र की जीवन के प्रगति पथ पर सदैव आगे बढ़ते रहे. ताकि क्षेत्र का विकास व जरूरतमंदो का सहयोग हो सके.
अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि हम सभी को बड़े भाई का सदैव काफी स्नेह मिलता है. ईश्वर इनको हमेशा आगे बढ़ाते रहे. पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने कहा कि आज आप सभी के प्यार व आभार से मुझे एक नई ऊर्जा मिली है. आप सबके हर सुख दुख का हमेशा साथी बना रहूंगा. आप सभी का प्यार मेरे लिए जीवन भर यादगार रहेगा. मेरे 50वें जन्मदिन के बधाई पर सभी लोगों का शुक्रगुजार हूं.
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, रामजी तिवारी,अजीत पांडेय,अन्नू सिंह, कलाधर सिंह, टप्पू सिंह,श्रीराम चौबे, संतोष सिंह, पप्पू अली, दुलारे मौर्य,मौलिक सिंह, नरेंद्र सिंह,करीया सिंह,छोटक सिंह, अनिल श्रीवास्तव, बिनोद सिंह, बाचा पाल, मंजीत सिंह,भरत कुमार आदि रहे।