स्वास्थ्य विभाग के रहमों करम से फल-फूल रहे झोलाछाप डाक्टर

4330cf2309f8
जाँच के नाम पर भी लूटी जा रही गरीबों की गाढ़ी कमाई

चन्दौली, जनपद भर में अप्रशिक्षित चिकित्सक गंभीर रोग का इलाज कर मरीजों की जिंदगी से खेल रहे हैं । उनके इस कृत्य से जहाँ लोगों की गाढ़ी कमाई की लुटमलूट मची हुई है, वहीं लोगों की जान भी जोखिम में पड़ रही है । इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं ।


यूपी के जनपद चन्दौली में धानापुर, सकलडीहा, चहनियाँ, बरहनी, सदर, नियामताबाद, चकिया, शहाबगंज सहित नौगढ़ ब्लाक में अनेकों नर्सिंग होम, क्लिनिक हॉस्पिटल, डायग्नोस्टिक सेंटर, पैथोलॉजी सेंटर खोलकर धड़ल्ले से संचालित किये जा रहे है, जिनपर स्वास्थ्य विभाग का पूरा रहमों करम है । उनके पास न तो रोग से सम्बंधित एक्टिविष्ट चिकित्सक हैं और न ही सार्थक जानकारी है । फिर भी सभी रोगों का ईलाज किया जा रहा है ।


अप्रशिक्षित झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है, जिनके द्वारा सर्दी-जुकाम से लेकर गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा किया जा रहा है । उनके द्वारा फोड़ा-फुंसी सहित बड़े ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं । इतना ही नहीं, ये झोला छाप डॉक्टर खुलेआम मरीजों को सड़क किनारे बड़े-बड़े बैनर लगाकर उन्हें डिप भी चढ़ा रहे हैं । इसके लिए जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मौन है ।

ऐसा ही कुछ सकलडीहा में देखने को मिल रहा है, जहाँ झोलाछाप डॉक्टर द्वारा मरीज को ड्रिप लगाकर इलाज किया जा रहा है । स्वास्थ्य विभाग के रहमो-करम से सकलडीहा क्षेत्र में दूसरे डॉक्टर के नाम पंजीकरण के नर्सिंग होम भी चल रहे हैं, जबकि मरीजों का इलाज झोला छाप के द्वारा ही किया जा रहा है । इसके बावजूद झोलाछाप डॉक्टरों व फर्जी नर्सिंग होम संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है । सूत्र बताते हैं कि सकलडीहा क़स्बा का एक हॉस्पिटल, जो पूरी तरह कमीशन खोरी में संलिप्त है, लम्बी-चौड़ी पैठ बनाकर भोली-भाली गरीब जनता को लूट रहा है ।

इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी चंदौली डॉ. वाइ0के0 राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, शीघ्र ही जाँच कर कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *