स्वीप आइकॉन ने ग्रामीण युवाओं को मतदान की दिलाई शपथ

6881833618e7
जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली के निर्देश पर स्वीप के तहत जनपद में चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

01 जून को जिले में होना है मतदान

चन्दौली,
चहनियां। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को क्षेत्र के मारूफपुर गांव में के युवाओं को जिला स्वीप आइकॉन राकेश रौशन के द्वारा आगामी 01 जून को अनिवार्य मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

फोटो – मतदाताओं को 01 जून को मतदान की शपथ दिलाते स्वीप आइकॉन राकेश रौशन


इस अवसर पर जिला स्वीप आइकॉन राकेश रौशन ने कहा कि मतदान करने हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां जनता अपना शासक खुद ही चुनती है। पांच साल में एक बार हमें मतदान का अवसर मिलता है।

 अतः हमें निष्पक्ष, भयमुक्त होकर नैतिक मतदान करना चाहिए। जाति, धर्म, क्षेत्रवाद हमारे विकास में बाधक है। अच्छी सरकार, बिजली पानी, सड़क, स्वास्थ्य के के लिए काम करती है।

  इस अवसर पर राजेश बीडीसी, रविन्द्र, सूबेदार, तस्लीम खान आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *