स्वर्गीय विष्णु कांत पांडेय वरीय तकनीशियन (ग्राइन्डर) के निधन पर शोक सभा का आयोजन

260e28bf7107

रिपोर्ट संदीप कुमार

चन्दौली
डीडीयू नगर।स्वर्गीय विष्णु कांत पांडेय तकनीशियन (ग्राइन्डर) के निधन पर प्लान्ट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना में मुख्य गेट पर शोक सभा का आयोजन किया गया तथा 02 मिनट का मौन रखकर मृत को आत्मिक शांति एवं इस दुख की घड़ी में सहन हेतु परिजनों को संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया |

 ज्ञातव्य हो कि स्वर्गीय विष्णु कांत पांडेय प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के अंतर्गत स्टोर अनुभाग में कार्यरत थे | जिनका तबीयत खराब होने पर वाराणसी स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान 17 नवंबर 2023 को निधन हो गया। जिनकी खबर सुनकर रेल कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गयी | 

शोकसभा में मुख्य रूप से ईसीआरकेयू के केन्द्रीय संगठन मंत्री बी0बी0 पासवान कर्मचारी कल्याण निरीक्षक अरविंद चतुर्वेदी सुल्तान अहमद नौशाद अली सिद्दीकी आरके सिंह रामजी यादव मोहन राम इमरान खान गौतम कुमार जीत बहादुर थापा कृष्णकांत पाल राकेश पांडेय संजय कनौजिया अखिलेश चंद्र गुप्ता अमरेंद्र कुमार अभीक गोस्वामी राजकुमार दास मनोज कुमारने संजय कुमार शर्मा शंकर भट्टाचार्या आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *