टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने शिक्षकों की याद में पौध रोपण किया

विद्यालय में दान किया पंखा, मृतक शिक्षक परिवारों को किया आर्थिक सहयोग
चंदौली, सकलडीहा। जीते जी विद्या ज्ञान मरणोपरांत छाया दान टीचर्स सेल्फ केयर टीम की ओर से मुहिम शुरू किया गया है. इस क्रम में बुधवार को दिवंगत शिक्षक गुलाब प्रसाद और संतोष कुमार की स्मृति में टीचर्स सेल्फ केयर टीम चंदौली की टीम ने पौध रोपण और ट्री गार्ड लगवाया. इसके साथ ही कमरों में पंखा भी लगवाया. शिक्षकों के टीम का लोगों ने सराहना किया.
शिक्षकों ने कंपोजिट विद्यालय सिंधीताली और उच्च प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर कला में बरगद के वृक्ष का पौध रोपण किया. इसके साथ ही वृक्षों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगाया. शिक्षक परिवारों ने दिवंगत शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके विद्यार्थियों को गर्मी से राहत हेतु विद्यालय में पंखा भी दान किया.
टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश की ओर से मृतक शिक्षक परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है. अब तक 236 परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुका है. इसी क्रम में दिवंगत शिक्षक गुलाब, संतोष कुमार के परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया. पूर्व दिवंगत शिक्षिका प्रमिला कुमारी और पंकज कुमार त्यागी के परिवारों को भी सहयोग प्रदान किया गया.
इस मौके पर बीईओ मनोज यादव,जिला संयोजक कन्हैया लाल गुप्ता जिला प्रवक्ता देवंत मौर्या, धनंजय सिंह, निठोहर सत्यार्थी, मुकेश कुमार चौबे, कमलेश साहनी, प्रधानाचार्य अशोक कुमार, महेंद्र प्रताप, शैलेश कुमार गौतम, हरगोविंद सिंह , निरंजन देव ,अजय शर्मा सुनील कुमार सिंह, लल्लन कुमार , शशिभूषण , संजय यादव, ज्योति भूषण , अनीता जायसवाल , पूर्णिमा सिंह, रौशन परवीन , सुजीत यादव, सत्यप्रकाश सहित अन्य रहे।